Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाइयों ने मनाई पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती

भाजपाइयों ने मनाई पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती

– आर्य समाज मंदिर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
टूंडलाः जन सामना ब्यूरो। नगर के आर्य समाज मंदिर में भाजपाइयों ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की 101वीं जयंती मनाई। इस दौरान पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी को लेकर हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
नगर अध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने एकात्मवाद पर विशेष ध्यान दिया। उनका कहना था कि पंक्ति में सबसे पीछे खडे व्यक्ति का तब तक उत्थान नहीं हो सकता जब तक देश का उत्थान नहीं होगा। देश के विकास में उनका प्रमुख योगदान रहा। जिला उपाध्यक्ष जयजीव पाराशर ने कहा कि उपाध्याय जी ने स्वच्छ भारत की तस्वीर दिखाई दी। देशभक्ति के लिए भी उन्होंने भारतवासियों को जागृत करने का काम किया। सुशील चक ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी को लेकर पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जिसके तहत स्वच्छता अभियान और सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को जागरूक करने का काम किया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर अवधेश पालीवाल, श्याम सिंह पिप्पल, दिनेश गुप्ता, जितेन्द्र शर्मा, राजन सिंह निषाद, सुनील पाठक, पुष्पेन्द्र गुप्ता, पुष्पेन्द्र त्यागी, केके तिवारी, महेश चंदानी, विकास शर्मा, महीपाल सिंह निषाद, जसवंत सिंह, सुरेश तिवारी, द्विजेन्द्र विक्रम परमार, आशु चक, वरून प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र पौनियां, आशुतोष गर्ग आदि मौजूद रहे।